मेष राशि : आज धन को लेकर आप काफी परेशान हो सकते हैं। ऋण लेने के कारण आपको परेशानी महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में तनाव होने की आशंका है। भाषा की मर्यादा का विशेष ध्यान रखें। लोग आपको गुस्सा दिलाने का प्रयास करेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुँचा सकते हैं।
वृषभ राशि : आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। लोग आपसे आकर्षित हो सकते हैं। परिवार का माहौल बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपेक्षा से अधिक अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में आय बढ़ने की सम्भावना बन रही है। बच्चों को लेकर चल रही समस्या दूर होगी।
मिथुन राशि: यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों का निवारण होगा। प्रबन्धन कार्यों में उत्तम सफलता मिलेगी। परिजन आपसे किसी गम्भीर मामले पर चर्चा कर सकते हैं। समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मन में असुरक्षा की भावना हो सकती है।
कर्क राशि : आज सम्पत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्राचीन विद्याओं को सीखने की रुचि मन में हो सकती है। घर के बुजुर्ग आपसे काफी खुश रहेंगे। बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा। सेहत को लेकर सावधान रहें। धूप में न निकले।
सिंह राशि : पुरानी गलतियों के कारण दिक्कत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में त्रुटियाँ हो सकती है। अपने मोबाइल या कंप्यूटर का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। इससे एक तो आपके काम रुकेंगे, या बिगड़ेंगे।
कन्या राशि : आज आपसे लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। प्रबुद्ध लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। कारोबारियों की आय बढ़ सकती है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं।
तुला राशि: जॉब को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। मन में अज्ञात भय रहेगा। स्थान परिवर्तन को लेकर परिवार में चर्चा करेंगे। अपने विरोधियों की गतिविधियों पर ध्यान रखना आवश्यक है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको काफी मदद मिल सकती है।
वृश्चिक राशि : कारोबार में सुधार करने की आवश्यकता है। व्यापारी अपने ग्राहकों को लेकर थोड़े कठोर हो सकते हैं। कुछ लोग आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक मामलों को तूल न दें। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध अच्छे रखें।
धनु राशि: शत्रुओं से सावधान रहें। इसके लिये आज आपको चौकन्ना और धैर्यवान रहना होगा। व्यक्तिगत कार्यों के लिये आप दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। घर के सदस्य भी असन्तुष्ट हो सकते हैं। अपने घर की चर्चा बाहरी लोगों से न करें।
मकर राशि : आज का दिन शुभ रहेगा। साथ काम करने वाले कर्मचारियों के ऊपर आपका प्रभाव मजबूत होगा। यदि आप अपने प्रेमी को विवाह के लिये प्रपोज करना चाह रहे हैं, तो दिन बेहद शुभ है। आपकी मनोकामनायें पूर्ण होंगी। सन्तान की सफलता से हर्षित रहेंगे।
कुंभ राशि : किसी परेशानी को लेकर दिक्कत में रहेंगे। आप कुछ महत्वपूर्ण लोगों से सम्पर्क करना चाहेंगे, किन्तु ध्यान रखें गुप्त बातों को शेयर न करें। अनिर्णय की स्थिति में हैं, तो अपने मित्रों से सहयोग ले सकते हैं। किसी दूसरों के मामलों पर प्रतिक्रिया न करें।
मीन राशि: आज आपकी चिन्ता दूर होगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के साथ तनाव दूर होगा। आज घर पर रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। सम्पत्ति पर निवेश करने के लिये समय शुभ है। नया कारोबार शुरू करने में सहयोगियों परिवार की मदद मिलेगी।