शनिवार लेखकों को सम्मान प्राप्त होगा, दूसरों की आलोचनाओं से दुखी न हों, आलस्य के चलते कई काम बाधित होंगे, कानूनी मामलों में गलतियां न करें, पढ़ें राशिफल
मेष
आज नया काम शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपसे दुर्व्यवहार कर सकते हैं। आपकी सलाह से लोगों को लाभ मिलेगा। व्यय की तुलना में आपकी आय अधिक रहेगी। बच्चों को लेकर आपकी चिन्ता दूर होगी।
वृषभ
आज काम का अधिक दबाव हो सकता है। सभी कार्य मन लगाकर करेंगे तो सफलता मिलेगी। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें। व्यवसाय में गुस्से के कारण नुकसान हो सकता है।
मिथुन
आज नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। साझेदारी वाले व्यापार में भी बड़ा धन लाभ हो सकता है। घर का वातावरण काफी सकारात्मक रहेगा। राजनैतिक सम्बन्धों का उत्तम लाभ उठा पायेंगे।
कर्क
आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अपनी बातों को दूसरों के ऊपर न थोपें। ट्रेडिंग और निर्माण कार्यों से जुड़े कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपरिचित लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न करें। गुम हो चुकी वस्तु आपको वापस मिल सकती है।
सिंह
आज किसी के साथ चल रहा विवाद दूर हो सकता है। परिजनों से अपने मन की बातें शेयर कर तरोताजा महसूस करेंगे। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। प्रेमी जन से विवाह को लेकर सम्भावना बन रही है। नकारात्मक लोगों से आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिये।
कन्या
आज कारोबार में अस्थिरता रहेगी। कटु भाषा बोलने के कारण कुछ लोग आपसे नाराज रहेंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। आलस्य के कारण आपके काम बाधित हो सकते हैं। कानूनी मामलों में गलतियाँ न करें।
तुला
आज काफी कम प्रयासों से आपके काम पूर्ण हो जायेंगे। अपनी क्षमताओं का कुशल प्रयोग कर पायेंगे। जॉब में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को जॉब के प्रपोजल मिल सकते हैं। बच्चे शिक्षा और खेलकूद में सन्तुलन बनाकर रखें।
वृश्चिक
आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आयात-निर्यात सम्बन्धी कारोबार में लाभ हो सकता है। आपके जनसम्पर्क का दायरा विस्तृत होगा। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। किसी से उलझने के बजाय शान्तिपूर्वक मामलों को हल करें। परिजनों के साथ समय व्यतीत करेंगे।
धनु
आज आप अपने प्रेमी को प्रपोज कर सकते हैं। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम शुरू करें। कार्यक्षेत्र में आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा चल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। टीमवर्क के कारण सभी कार्य ठीक से पूर्ण हो जायेंगे।
मकर
आज नकारात्मक विचार के कारण आपका मन खराब हो सकता है। आज कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में बितायें। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने में परेशानी होगी। बजट को ध्यान में रखते हुये ही धन निवेश करें। दोपहर में सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।
कुंभ
आज आपकी सफलता के पीछे एकाग्रता और समर्पण का बड़ा हाथ रहेगा। दोस्तों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपको आशावादी बने रहना चाहिये। घर के इन्टीरियर में कुछ सुधार कर सकते हैं। लेखन कार्यों से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।
मीन
आज उच्च अधिकारी आपके काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दूसरों की आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये। आलस्य के कारण नसों में खिंचाव जैसी समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे न रहें।