आज नये रिश्तों की शुरुआत कर सकते हैं। बड़े व्यावसायिक अनुबन्ध होने के योग बन रहे हैं। आपको बड़ा सम्मान मिल सकता है। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। मेहनत का सार्थक परिणाम मिलने से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
वृषभ
आज स्वभाव में नरमी और सहजता रहेगी। सामाजिक मामलों पर मुखर होकर अपनी राय रखेंगे। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे। बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सावधानी से करें। युवा प्रेम सम्बन्धों के ऊपर काफी समय देंगे। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
मिथुन
आज गलतियों को ठीक करने का प्रयास कर सकते हैं। स्वभाव में नरमी और सहजता बनाये रखें। धन की कमी के कारण थोड़े चिन्तित हो सकते हैं। आपके ऊपर काम का काफी दबाव रहेगा। नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
कर्क
आज काफी खुश रहेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों का तनाव दूर होगा। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। आपको आत्मप्रशंसा से बचना चाहिये। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। स्वभाव में थोड़ा स्वार्थीपन लाने से बचें। सन्तान के विवाह की परेशानी दूर होगी।
सिंह
आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। व्यापार में बिक्री बढ़ने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेमी जन से अपने मन की बात कह सकते हैं। पिता आपकी प्रशंसा करेंगे। घर की जरूरतों के लिये नया सामान खरीद सकते हैं।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ा पद मिल सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आयेगा। विदेश यात्राओं से आपको लाभ हो सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके सम्वाद कौशल की प्रशंसा होगी।
तुला
आज नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। कलात्मक विषयों के प्रति आकर्षित रहेंगे। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ होगा। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम और समर्पण भाव बढ़ेगा। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमी दूर होगी। मित्रों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।
वृश्चिक
आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। किसी दुविधा और बेचैनी का समाधान मिलेगा। महंगी वस्तुओं की खरीदारी के दौरान थोड़ा सतर्क रहें।
धनु
आज अधिक काम करना पड़ेगा। अधिकारी आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। परिजन आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। विवाहेतर सम्बन्धों से दूरी बनाकर रखें। प्रभावशाली व्यक्तियों से सहयोग मिलेगा। शेयर मार्केट के माध्यम से धन लाभ हो सकता है।
मकर
आज पुराने मामले सुलझ सकते हैं। अपनी नौकरी से काफी प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्यों का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा। फाइनेन्स से जुड़े हुये मामलों के लिये दिन शुभ रहेगा। अनजान व्यक्तियों पर भरोसा न करें। लोग गुप्त बातों को जानने का प्रयास करेंगे।
कुंभ
आज बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। सरकारी कार्यों में अवरोध आने की आशंका है। जीवनसाथी की बातें आपको कड़वी लग सकती है। छात्र उच्च शिक्षा को लेकर काफी सजग रहेंगे। ऑफिस में कोई आवश्यक काम रुक सकता है।
मीन
आज कुछ लोग आपको भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपनी सम्मान, प्रतिष्ठा की चिन्ता रहेगी। आपके काम अपेक्षानुसार पूरे नहीं होंगे। गूढ विद्याओं का अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।