जालंधरः मीडिया क्लब एसोसिएशन की ओर से आज सीनियर पत्रकार गगन वालिया को प्रधान नियुक्त किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के पत्रकार सदस्यों ने बताया कि आज प्रधान के नाम का ऐलान किया गया है। मीडिया क्लब की ओर से एकत्रित हुए पत्रकारों ने गगन वालिया के गले में पुष्प माला पहनाकर उन्हें प्रधान नियुक्ति किए जाने की बधाई दी। वहीं गगन वालिया के नाम का ऐलान होने के बाद से पत्रकारों में खुशी की लहर छा गई।