Home Religious वीरवार किसी के भरोसे अपना काम न छोड़ें, पुरानी गलतियों का पछतावा...

वीरवार किसी के भरोसे अपना काम न छोड़ें, पुरानी गलतियों का पछतावा होगा, हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ेगी, विवाद संभव, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज पुरुष जातक महिलाओं के प्रति आकर्षित रहेंगे। विधिक मामलों में आपको कुछ उलझनों का सामना करना पड़ेगा। भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें। नये कार्यों को लेकर आशंकित रहेंगे। इसीलिये मित्रों और शुभचिन्तकों से राय लेना न भूलें। शेयर मार्केट में आपको सोच-समझकर निवेश करना चाहिये।

वृषभ

आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहने वाले हैं। व्यवसाय में धन लाभ हो सकता है। परिजनों को उपहार देने का विचार बनेगा। मनोरञ्जन में आपकी रुचि बढ़ेगी। लोग आपके साथ समय बिताना पसन्द करेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। तनाव दूर होगा।

मिथुन

आज योजना असफल हो सकती है। इसीलिये आज आपको सावधानी रखनी चाहिये। गले में तकलीफ होने की आशंका है। जीवनसाथी के ऊपर किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। दूसरों से तुलना करने में अपनी योग्यता की अनदेखी न करें।

कर्क

आज कोई मनोकामना, इच्छा पूर्ण हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। कारोबार में प्रगति होने से मन उत्साहित रहेगा। अपने कर्तव्यों से पीछे न हटें। जोखिम वाले कार्यों के दौरान सावधान रहें।

सिंह

आज का दिन काफी अच्छा है। प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होने कीसंभावना है। किसी से विवाद हो सकता है। कर्मचारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं। कारोबार में नये अनुबन्ध होने की सम्भावना है। घरेलू विवादों को सुलझाने के अवसर मिलेंगे। परेशानी दूर होगी।

कन्या

आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग बन रहे हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा हो सकती है। आपके विचारों से लोग सहमत रहेंगे। उतावलेपन के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। लापरवाही न करें।

तुला

आज धन हानि हो सकती है। नया काम शुरू करने में दिक्कत होगी। घर का वातावरण में अशान्ति हो सकती है। किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको सेहत को लेकर सावधानी रखनी चाहिये। बेवजह के मुद्दों पर राय देने से बचें। सरकारी कार्यों में बाधा की आशंका है।

वृश्चिक

आज आय में वृद्धि होगी। लम्बे समय से रुके हुये कार्यों की बाधा दूर हो सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो उनसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। अनजान लोगों से सतर्क रहें।

धनु

आज मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। आय को लेकर चिंतित रहेंगे। लाटरी, जुआ से दूर रहें। अधिकारी आपके ऊपर ज्यादा भरोसा नहीं कर रहे हैं। इसीलिये अपने काम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। तनाव की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मकर

आज बेहद प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। बच्चों को करियर और विवाह सम्बन्धी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। किसी गूढ़ विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी जन का मित्रतापूर्ण व्यवहार आपको मानसिक रूप से काफी मजबूत कर देगा। आप उनके साथ विवाह को लेकर योजना भी बना सकते हैं। मित्रों से मुलाकात होगी।

कुंभ

आज मौसम में बदलाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आज समय बिताएंगे। इससे आपको काफी लाभ होगा। किसी अन्य के भरोसे अपना काम न छोड़ें। पुरानी गलतियों का पछतावा हो सकता है। हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ सकती है। सोचे हुए काम पूरे नहीं होंगे।

मीन

आज आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। यात्र पर जा सकते हैं। आप परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। विरोधियों के विरुद्ध परिवार और मित्रों का समर्थन आपको प्रसन्न कर देगा। किसी रोमांचकारी अनुभव के साक्षी बन सकते हैं। कार्यस्थल पर नियंत्रित रहें।