चाइनीज़, कांटिनेंटल, थाई व इंडियन फ़ूड के लज़ीज़ व्यंजनों का Menu है उपलब्ध
Bar के साथ साथ लाजवाब Mocktail का भी उठा सकेंगे लुत्फ़
बयूरो: जालंधर की माल रोड पर सबवे – बरिस्ता के ऊपरी मंजिल पर प्रख्यात Wok Singh के Fine Dine का बुधवार को अविनाश चोपड़ा ने रस्मी तौर पर रिबन काट कर धूमधाम से उद्धघाटन किया। इस मौके प्रबंधक हरनूर सिंह, हरवीर सिंह, सानिया भाटिया ने बताया कि अब से पहले चाइनीज़ के शौक़ीन हमारे पास आते थे तो उन्हें बैठ कर खाने का लुत्फ़ उठाने में दिक्कत आती थी जिसके चलते अब उन्होंने बाकायदा Fine Dine की व्यवस्था की है। यहां रेस्टॉरेंट में करीब 100 गेस्ट की सिटिंग उपलब्ध रहेगी तथा साथ ही छोटी पार्टियों के लिए अलग से हाल का अरेंजमेंट रखा गया है।
उन्होंने आगे बताया कि अब चाइनीज़ के अतिरिक्त कांटीनेंटल, थाई व इंडियन फ़ूड का लम्बा चौड़ा Menu उपलब्ध करवाया गया है। जिसके साथ साथ Bar भी मौजूद है। यहां पारिवारिक माहौल में जालंधरवासी बैठ कर जहां Delicious व्यंजनों का आनंद उठा सकते है वहीं Mocktail व Cocktail का लुत्फ़ भी उठा सकते हैं।
इस मौके अविनाश चोपड़ा ने प्रबंधको को बधाई दी व शहरवासियों को एक बार आकर लाजवाब व्यंजनों का आनंद उठाने की अपील की। उन्होंने प्रबंधकों को शुभकामनाएं देते हुए प्रभु चरणों में Wok Singh की दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की की कामना की। प्रबंधकों ने अविनाश चोपड़ा का कीमती समय में से आने के लिए आभार व्यक्त किया।