Home Religious बुधवार आलस के चलते काम अधूरे छूट जाएंगे, घरेलू विवाद खत्म होंगे,...

बुधवार आलस के चलते काम अधूरे छूट जाएंगे, घरेलू विवाद खत्म होंगे, विरोधियों को अनदेखा न करें, यात्रा संभव, बिज़नेस विस्तार में रुकावट आएगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष
आज पुरानी बात को याद करके आप खुश होंगे। परिवार के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। आर्थिक समस्या के कारण मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिये।

वृषभ
आज लक्ष्य के प्रति समर्पित रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में सकारात्मकता रहेगी। आय के स्रोत मजबूत होंगे। मन में नये-नये विचार पनपेंगे। विद्यार्थी अपनी शिक्षा को लेकर काफी जागरूक रहेंगे। स्वास्थ्य समस्या का समाधान होगा। नए लोगों से लोगों से मुलाकात का फायदा मिलेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है।

मिथुन
आज विरोधियों की बिल्कुल भी अनदेखी न करें। ज्यादा बिजी रहने के कारण स्वास्थ्य की अवहेलना न करें। ससुराल पक्ष से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कामकाज में गोपनीयता रखने की आवश्यकता है। लोगों से अपनी बातें व सूचनायें शेयर करने से बचें। यात्रा कर सकते हैं।

कर्क
आज अपने कामों को अच्छी तरह से पूरा करेंगे। नयी नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। साझेदारी सम्बन्धी योजनाओं को शुरू करेंगे। अगर आप एकाग्रचित्त रहें तो आप बहुत ही शानदार परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। जनकल्याण की योजनाओं में धन खर्च करेंगे। आपकी मनोकामना पूरी होगी।

सिंह
आज काम की अधिकता के बावजूद ऊर्जावान रहेंगे। प्रभावशाली लोगों से आपके सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे। छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। लम्बे समय से जिसका इन्तजार कर रहे थे, वह आपको प्राप्त हो जायेंगी। घर के विवाद दूर होने की सम्भावना है। आपके बिगड़े काम बनेंगे।

कन्या
आज लेन-देन में कुछ परेशानी हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी रिश्तेदार के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आपकी दूरदर्शी सोच के कारण आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। सामाजिक सम्बन्धों में मजबूती आयेगी। कामकाज में मन नहीं लगेगा।

तुला
आज करियर की चिन्ता रहेगी। उच्च अधिकारी आपसे कुपित हो सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है इसीलिये लापरवाही बिल्कुल भी न करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। अहंकार की वजह से सम्बन्धों को खराब न करें। कार्यस्थल पर नई सूचना मिलेगी।

वृश्चिक
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यवस्थित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में परेशानी होगी। ऑफिस में आप काफी आसानी से अपने काम करेंगे। लवमेट के साथ अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कारोबार की जटिलताओं के बीच लाभ कमाने में सफल रहेंगे।

धनु
आज वैवाहिक सम्बन्धों में मधुरता रहेगी। नये व्यापार की आप शुरूआत कर सकते हैं। मन में नये विचार उत्पन्न होंगे। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के लिये दिन अच्छा है। काम का दबाव आप पर कम होगा। बच्चे ऑनलाइन गेम्स में समय बितायेंगे।

मकर
आज आज नया काम शुरू न करें। अपने कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर लें। भाई-बहनों से सहायता लेने में संकोच न करें। बिजनेस के विस्तार में कुछ रुकावट आ सकती है। गूढ़ विषयों का आप अध्ययन करेंगे। विदेश से आपको शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में आपको काफी ध्यान देना होगा। आलस्यपन की वजह से आपके काम अधूरे छूट सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में ताजगी कम हो सकती है। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये समय बहुत ही अच्छा है। लोगों की मदद करने की कोशिश करेंगे।

मीन
आज कारोबार के लिये उधार लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।