Home Religious जालंधर: रस्म उठाला Raghu Exports व लक्ष्य इंटरनेशनल के परवीन कुमार (नन्नी)...

जालंधर: रस्म उठाला Raghu Exports व लक्ष्य इंटरनेशनल के परवीन कुमार (नन्नी) व जतिंदर कुमार (सन्नी) की माता स्व. शकुंतला रानी निमित्त कल, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर के प्रख्याय उद्योग रघु एक्सपोर्ट्स के परवीन कुमार (नन्नी) व लक्ष्य इंटरनेशनल के जतिंदर कुमार (सन्नी) को गत दिवस 2 मार्च को मातृ शोक हुआ था जब अकस्मात माता जी स्व. शकुंतला रानी भरे पूरे परिवार को छोड़ प्रभु चरणों में विलीन हो गई थीं।

पारिवारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. शकुंतला रानी निमित्त रस्म उठाला कल यानी 5 मार्च दिन बुधवार को स्थानीय महा लक्ष्मी मंदिर (जेल रोड) के बड़े हाल में दोपहर 1 से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में परिवार ने सभी शुभचिंतकों को पहुँचने की अपील की है।

गौरतलब है कि स्व. शकुंतला रानी अपने पीछे 2 बेटे परवीन कुमार व जतिंदर कुमार के अतिरिक्त 2 बहु सिम्मी अरोड़ा व रोज़ी अरोड़ा तथा 2-2 बेटी-दामाद वीना- शिवनाथ चोपड़ा तथा रेखा- डा. वीरेंद्र सोढ़ी छोड़ गई है। दोनो बेटों व बेटियों के भी आगे बच्चें हैं। स्व. शकुंतला रानी अपनी चौथी पीढ़ी का आनंद उठा प्रभु चरणों में जा विराजी हैं।