Home Religious मंगलवार धन समस्याओं का निराकरण होगा, दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णयों...

मंगलवार धन समस्याओं का निराकरण होगा, दूसरों के प्रभाव में आकर निर्णयों को प्रभावित न करें, प्रेम संबंधों में मर्यादा भंग करना नुकसानदायक, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष

आज कार्यक्षेत्र में काफी अच्छा समय बितायेंगे। आय में वृद्धि होने से काम में मन लगा रहेगा। AI और उन्नत तकनीक पर कार्यरत लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है। घर में मौजमस्ती का वातावरण रहेगा। अपनी गुप्त बातों या योजनाओं को सबसे शेयर न करें वरना कुछ लोग इसका अनुचित लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं।

वृषभ

आज बजट गड़बड़ा सकता है। आपकी थोड़ी सी सावधानी बड़ी सफलता के मार्ग खोल सकती है। मन में कुछ अज्ञात भय सा रहेगा। अत्यधिक सोच-विचार के कारण काम बिगड़ सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों में मर्यादा भंग न करें।

मिथुन

आज के दिन का लाभ उठायेंगे। आपकी निष्ठा और कार्यक्षमता लोगों के लिये प्रेरणा बनेगी। छोटे व्यापारियों के लिये दिन काफी अच्छा है। सूझबूझ से मुश्किल डील आसानी से अर्जित कर लेंगे। विरोधी आपसे दूरी बनाने का प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर बड़ी सफलता मिल सकती है।

कर्क

आज मन में प्रसन्नता रहेगी। सहकर्मी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी और बच्चों के प्रति आज दिन समर्पित रहेगा। हालाँकि सौन्दर्य और रोमान्स को लेकर मन में उत्साह कम रहेगा। छोटे बच्चों की गलतियों को नजरअन्दाज न करें।

सिंह

आज आत्मविश्वास की कमी रहेगी। बड़ी कम्पनी में जॉब कर रहे लोग अपनी नौकरी से असन्तुष्ट रहेंगे। आज आपको घर पर आराम करना चाहिये। दूसरों के प्रभाव में आकर अपने निर्णयों को प्रभावित न करें। शुगर के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।

कन्या

आज सादा और सात्विक आहार ही लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। बॉस के साथ रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। स्थिति में अपना धैर्य बनाये रखें। बिना किसी झिझक से अपना पक्ष मजबूती और विनम्रता से रखें।

तुला

आज दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। बच्चे आपकी आज्ञा का पालन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ इन्टरनेट पर मुलाकात हो सकती है। नये और प्रभावी सम्बन्ध बन सकते हैं। नौकरी की खोज कर रहे युवाओं को सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ डिनर के लिये जा सकते हैं।

वृश्चिक

आज सकारात्मकता रहेगी। किन्तु झूठ बोलने के कारण परेशानी झेलनी पड़ेगी। नौकरी में बदलाव करने के अवसर मिल सकते हैं। शत्रुओं के षड्यन्त्र विफल हो जायेंगे। रुका हुआ धन आपकी योजना और प्रयासों से प्राप्त हो सकता है। बच्चों की सफलता से गौरव की अनुभूति होगी।

धनु

आज विवादों का निपटारा होगा। अपने निजी जीवन को लेकर दूसरों से सलाह न लें। धार्मिक आयोजन की योजना बना सकते हैं। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़ी चिन्ता रहेगी। पुराने रोग पुनः उभर सकते हैं। बुद्धिमान जनों का सानिध्य प्राप्त होगा।

मकर

आज काम की अधिकता हो सकती है। टूटे हुये सम्बन्धों को दोबारा जोड़ने के अवसर प्राप्त होंगे। सम्पत्ति के मामलों में धन निवेश सावधानी पूर्वक ही करें। विद्यार्थियों को करियर के अच्छे मौके मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कानूनी मामलों की चिन्ता रहेगी।

कुंभ

आजधन सम्बन्धी परेशानियों का निराकरण हो सकता है। प्रियजनों के सम्बन्ध में कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रेम सम्बन्धों को पर्याप्त समय अवश्य दें। आप अपना हर काम बारीकी और सफाई से करेंगे।

मीन

आज कारोबार के लिये उधार लेना चाहते हैं तो दस्तावेजों का सावधानी से अध्ययन करें। ऑफिस में टीमवर्क के कारण काम समय पर पूर्ण होंगे। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। घर की महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।