Home Religious शनिवार मध्यस्तथा से अटके हुए मामले का समाधान मिलेगा, पुराने मित्रों से...

शनिवार मध्यस्तथा से अटके हुए मामले का समाधान मिलेगा, पुराने मित्रों से अचानक मुलाक़ात होगी, असुविधा होगी, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष
आज तनाव में आ सकते हैं। प्रेमी जोड़ों को परिवार के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। नये विषयों को लेकर काफी जिज्ञासु रहेंगे। विवादित मामलों पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया न दें। पैरों में दर्द की समस्या होने की सम्भावना है।

वृषभ
अविवाहतों को आज विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यवसाय में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा होने से आपका मन शान्त रहेगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे।

मिथुन
आज व्यापार में बड़ी व स्थायी पार्टनरशिप हो सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ने वाली है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर अवश्य करें। जिससे आपको और भी अच्छे मौके मिलेंगे। सन्तान को लेकर थोड़े चिन्तित हो सकते हैं।

कर्क
आज प्रतिभा को निखारने का प्रयास करेंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम सम्बन्धों में कड़वाहट हो सकती है। सम्पत्ति की खरीद में परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। करियर संबंधी दिक्कत दूर होगी।

सिंह
आज कुछ असुविधा होने की सम्भावना बन रही है। इसीलिये आज यदि बहुत आवश्यक न हो तो यात्रा से बचें। बेरोजगार लोग जॉब को लेकर थोड़े चिन्ताग्रस्त रहेंगे। सोशल मीडिया पर आप काफी सक्रिय रहने वाले हैं। राजनीतिक बहसबाजी के कारण सम्बन्ध खराब हो सकते हैं।

कन्या
आज यात्रा कर सकते हैं। नजदीकी मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेना चाह रहे हैं तो दिन बेहद शुभ है। व्यापारिक डील के लिये समय बहुत अच्छा है। आपकी तार्किक क्षमता की लोग प्रशंसा करेंगे। बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा।

तुला
आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। बोलते समय अपने वचनों पर नियन्त्रण रखें। भोजन में शुद्धता और पौष्टिकता का ध्यान अवश्य रखें। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है।

वृश्चिक
आज जीवनसाथी की जरूरतों का ध्यान रखें। भोग-विलास में आप धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में आपकी आय बढ़ सकती है। कारोबार में नया प्रयोग करने के लिये दिन शानदार है। विवादित मामलों के सुलझने के योग बन रहे हैं। जोखिम लेने से हानि होने की संभावना है।

धनु
आज आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। लेकिन आपको गलत मार्गों का चयन करने से बचना चाहिये। नजदीकी लोग आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचा सकते हैं। आज गम्भीर विषयों पर चर्चा करने से बचें। छोटी-छोटी बातों को लेकर थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है।

मकर
आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। जोड़ों में दर्द और गठिया से पीड़ित जातकों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपके व्यवहार से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। आयात-निर्यात सम्बन्धी व्यवसाय से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

कुंभ
आज आपका प्रदर्शन शानदार रहने वाला है। व्यावसायिक अनुबन्धों के लिये दिन बेहद शुभ है। मध्यस्थता से कई अटके हुये मामलों का समाधान कर लेंगे। आपकी तर्कशक्ति दूसरों की समस्याओं का भी समाधान करने में मदद करेगी। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात हो सकती है।

मीन
आज विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सावधान रहेंगे। आपकी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना न करें। आज का दिन सामान्य रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।