आज कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर चर्चा का आनन्द लेंगे। आज आप अपने पार्टनर को पर्याप्त समय देंगे। जिसके कारण रिलेशनशिप को लेकर समस्या दूर होगी। प्रत्येक कार्य में परिजनों का पूरा समर्थन मिलेगा। शाम को स्वास्थ्य कुछ कमजोर महसूस होगा।
वृषभ
आज अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। अभिरुचि के अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का सार्थक परिणाम मिलेगा। आज आप किसी नये विषय के बारे में जानकारी ले सकते हैं। निराश्रित लोगों की मदद कर सकते हैं।
मिथुन
आज कोई करीबी आपसे नाराज हो सकते हैं। कमीशन सम्बन्धी कार्यों से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का पुन: अवसर मिलेगा। पेट में जलन के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें। मन में अज्ञात भय परेशान कर सकता है।
कर्क
आज दिनचर्या में बदलाव आ सकते हैं। अपने शौक को पूरा करने में तत्पर रहेंगे। खुद के प्रति विश्वास बनाये रखें। पीठ में जकड़न और दर्द की अनुभूति हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। पाचन सम्बन्धी समस्या परेशान कर सकती हैं। काफी दिनों से चली आ रही परेशानी, संकट दूर होंगे।
सिंह
आज अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर होंगे। आपकी नेतृत्व अभियोग्यता की प्रशंसा होगी। कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार दिया जा सकता है। कारोबारी यात्रा होने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता हो सकती है।
कन्या
आज उच्च पद प्राप्त होगा। सोच-समझकर ही गम्भीर मुद्दों पर प्रतिक्रिया दें। कला जगत से जुड़े लोगों की प्रशंसा होगी। घर के नवीनीकरण पर धन खर्च कर सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आयेगी। किसी जरूरी काम को निपटाने का दबाव रहेगा।
तुला
आज आय में वृद्धि होगी। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नव विवाहित लोग कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। महत्वपूर्ण विषयों को लेकर कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परेशानियों का हल ढूँढने में लगे रहेंगे। आपके संकट दूर होंगे।
वृश्चिक
आज सन्तान की उन्नति से आप काफी प्रसन्न होंगे। शेयर मादिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। बजट का ध्यान रखकर ही कोई काम करें। रात में सोने से पहले मन शान्त रखें। आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिये। परिवार का माहौल सहयोगात्मक रहेगा।
धनु
आज अनुशासन को काफी महत्व देंगे। आर्थिक मोर्चे पर सफलता मिलेगी। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बनाये रखें। बड़े भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सन्तान की उन्नति से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी जन से अपने मन के मनोभावों को व्यक्त कर सकते हैं।
मकर
आज किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना हितकर होगा। पूरा दिन स्वयं को तरोताजा महसूस करेंगे। सकारात्मक रवैया अपनाने के कारण आपके सभी काम समय पर हो जायेंगे। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
कुंभ
आज यात्रा के दौरान कठिनाइयाँ आयेंगी। रिश्तेदारों की बातें आपको बुरी लग सकती हैं। बिना जाँच-परख के किसी से मित्रता न करें। अधीनस्थ कर्मचारियों पर आँख-मूँदकर भरोसा न करें। कानूनी मामले उलझने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अच्छी खबर मिल सकती है।
मीन
आज दाम्पत्य जीवन में कुछ बाधा रहेगी। प्रियजनों का व्यवहार दुख पहुंचा सकता है। कठिनाइयों का सामना करेंगे। मन की चंचलता पर नियन्त्रण रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका अपमान कर सकते हैं। जोखिम लेने से बचें।