


बयूरो: पंजाब सरकार ने विजिलेंस चीफ पर बड़ी कार्रवाई की है। सरकार ने विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब विजिलेंस के नए चीफ नागेश्वर राव को जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि नागेश्वर राव 1995 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी थे। पंजाब विजिलेंस चीफ वरिंदर कुमार को क्यों हटाया गया है इसे लेकर अपनी क्लीयर नहीं है।
