शनिवार शनि कृपा से सफलता मिलेगी, कानूनी विवादों का निर्णय आपके पक्ष में होगा, जल्दबाजी में किए काम में नुकसान संभव, विरोधियों में सम्मान बढ़ेगा, पढ़ें राशिफल
मेष
आज कारोबार में कुछ नुकसान होने के कारण थोड़ा तनाव होगा। निजी सम्बन्धों में खराबी आ सकती है। जल्दबाजी में काम करने के कारण आपको नुकसान हो सकता है। खानपान में अनियमितता के कारण पेट में खराबी होने की सम्भावना है। विरोधियों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।
वृषभ
आज आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। करियर में उत्तम अवसर मिलने की सम्भावना बन रही है। आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। अपनी योग्यता और प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। सभी काम निर्विघ्न रूप से पूर्ण हो जायेंगे।
मिथुन
आज कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। अपने लोगों के साथ प्रतिस्पर्धा न करें। कारोबार में बदलाव करने से बचें। आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। विवादों से नये सम्बन्धों को लेकर परेशानी हो सकती है।
कर्क
आपका वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज समाज में आपको प्रसिद्धि मिलेगी। इस कारण आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मनोरंजन सम्बन्धी गतिविधियों में धन खर्च होगा। विद्वानों के साथ आपके सम्पर्क बनेंगे। पर्यटन स्थल की यात्रा कर सकते हैं।
सिंह
आज कानूनी विवादों का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। शनि कृपा से आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको ज्यादा ध्यान देना पड़ सकता है। घर में अनुशासन का अभाव रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण काम समय पर न होने से अशान्ति का माहौल हो सकता है। किसी पारिवारिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं।
कन्या
आज परिजनों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपको नसों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। दूसरों के भरोसे में न रहें। विवाह योग्य सन्तान के विवाह की चिन्ता हो सकती है। उच्च अधिकारी काम में हस्तक्षेप कर सकते हैं। आलोचनाओं से आपको दुखी नहीं होना चाहिये।
तुला
आज किसी काम में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आपको आचार-विचार के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। परिवार में अशान्ति का वातावरण रहेगा। पेट में गैस और जलन की समस्या हो सकती है। व्यवसाय में व्यय अधिक हो सकता है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में आज आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके कुछ दिनों से चल रहे कष्ट दूर होंगे। प्रसन्न रहने वाले हैं। अपनों से बड़ों का आदर करें। काम की अधिकता के कारण आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। अपने काम करने के तरीके में आपको बदलाव करना पड़ेगा।
धनु
आज कार्यों में मन लगेगा। दूरस्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। नौकरी में विवाद शान्त होंगे। परिवार में बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। धन के लेन-देन में चूक परेशानी का कारण बन सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिये। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें।
मकर
आज कारोबारियों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आपकी आय में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों का स्थानान्तरण हो सकता है। व्यावसायिक सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नये प्रेम सम्बन्ध विकसित हो सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
कुंभ
आज विद्यार्थियों को परीक्षा के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। सुख-सुविधाओं में कमी आयेगी। बुखार, सर्दी की समस्या हो सकती है। अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। मानसिक थकान का अनुभव करेंगे। इसीलिये आपको आज आराम करना चाहिये।
मीन
आज कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पास की जगह की यात्रा कर सकते हैं। विद्वानों के साथ बैठकर चर्चा करेंगे। अपनी संगत का ध्यान रखें। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम सम्बन्धों को काफी समय देंगे।