आज जीवनसाथी के व्यवहार से आप खुश रहेंगे। बौद्धिक कार्यों में आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। पैतृक सम्पदा से लाभ प्राप्त होगा। सभी काम समय पर पूरे हो जायेंगे। व्यवसाय में बड़ा बदलाव कर सकते हैं।
वृषभ
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिन्ता रहेगी। बुरे व्यवहार के लोगों से मित्रता हो सकती है। परिवार के सदस्यों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। दिन आपके लिये कुछ चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अल्प लाभ के लिये कोई गलत काम न करें।
मिथुन
आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। कारोबार में बड़ी उपलब्धियाँ अर्जित हो सकती है। सभी कार्य समय पर पूरे हो जायेंगे। जिसके कारण काफी दिनों से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। परिवार में कुछ मांगलिक उत्सव हो सकते हैं।
कर्क
आज व्यापार में समझौते करते समय सावधानी रखनी चाहिये। सिरदर्द और थकान जैसी स्थितियाँ उत्पन्न होंगी। गृहकलह से बचने के लिये अपनी वाणी में नियन्त्रण रखें। गलत कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। दूसरों के मामलों में बीच-बचाव करने से बचें।
सिंह
आज आपके काम की गुणवत्ता में वृद्धि होगी। अपने उद्देश्यों को लेकर विचलित न हों। घर की साज-सजावट का आप पूरा ध्यान रखेंगे। वैवाहिक सम्बन्धों में प्रेम भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। व्यापार में अनुबन्ध होने की सम्भावना है।
कन्या
आज आज आपको भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। किसी से उपेक्षापूर्ण बात न करें। शंका करने की प्रवृत्ति के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। बच्चे पढ़ाई को लेकर थोड़ी समस्या महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
तुला
आज आपका व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा। पेट में दर्द की परेशानी होने की आशंका है। अपने कार्यों को व्यवस्थित रखें। धन के मामले को लेकर किसी पर विश्वास न करें। बॉस आपके काम के ऊपर निर्भर रहेंगे। विदेश यात्रा हो सकती है। गम्भीर लोगों की संगत में रहना पसन्द करेंगे।
वृश्चिक
आज कार्यक्षेत्र में तालमेल की कमी रहेगी। अनावश्यक बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। कार्यक्षेत्र में लोग आलोचना कर सकते हैं। नया काम शुरू करने से आपको बचना चाहिये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई से विचलित हो सकता है। महिला जातकों को स्वास्थ्य की समस्या हो सकती है।
धनु
आज आपको कारोबार में शानदार लाभ मिलेगा। धन सम्बन्धित परेशानियाँ दूर होंगी। अधूरे कार्यों को आप पूरा कर लेंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था मजबूत होगी। किसी बड़ी कम्पनी से नौकरी के बड़े ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी को आज कुछ उपहार देने की योजना बना सकते हैं।
मकर
आज कार्यक्षेत्र में राजनीति चरम पर हो सकती है। आज योग और व्यायाम अवश्य करें। जिससे आपको लक्ष्य पर फोकस करने में आसानी होगी। पुराना ऋण चुकाने का दबाव रहेगा। आज नये काम को शुरू न करें। आपकी गलतियां लोगों के सामने आ सकती हैं। किसी मुद्दे पर अपनी बातों को ठीक तरह से रखने में भी मुश्किल होगी।
कुंभ
आज कार्यक्षेत्र में आप काम के साथ ही दूसरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। रियल एस्टेट को लेकर बड़ी डील हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। बच्चों को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। क्रोध व जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। प्रेमी जन प्रपोज कर सकते हैं।
मीन
आज नये कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। कारोबार में अदूरदर्शी निर्णय लेने से बचना चाहिये। उत्तम भोजन का आनन्द लेंगे। जीवनसाथी से अपने दिल की बातें शेयर करेंगे। आलस्य की वजह से कार्य प्रभावित हो सकते हैं। लालच से आपको बचना चाहिये।