Home National केंद्र सरकार का मिडिल क्लास को टैक्‍स कट के बाद एक और...

केंद्र सरकार का मिडिल क्लास को टैक्‍स कट के बाद एक और तोहफा, RBI ने 5 साल बाद रेपो रेट में 0.25% की करी कटौती, घटेगी आपकी EMI

बयूरो: टैक्‍स में कटौती के बाद म‍िडिल क्‍लास को एक और बड़ा तोहफा मिला है. भारतीय रिजर्व बैंक ने मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती (RBI Repo Rate Cut) कर दी है. रेपो रेट में यह कटौती 25 बेसिस पॉइंट की हुई है, जिस कारण अब मौजूदा रेपो रेट 6.25 फीसदी हो गया है. रेपो रेट में यह कटौती 5 साल बाद की गई है. इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई 2020 में रेपो रेट घटाया था. हालांकि उसके बाद धीरे-धीरे बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया था. आखिरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में की गई थी.

गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि बैठक में इकोनॉमी डेवलपमेंट को लेकर चर्चा की गई. गवर्नर ने आगे कहा कि हमने बैठक में फैसला किया है कि रेपो रेट को घटाया जा रहा है. अब रेपो रेट 6.50 से घटाकर 6.25 किया जा रहा है. रेपो रेट में कटौती के बाद अब आपके लोन की ईएमआई कम हो जाएगी. गवर्नर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी चुनौतियों से गुजर रही है. साथ ही वैश्विक स्‍तर पर महंगाई भी बढ़ रही है. वहीं फेडरल रिजर्व बैंक ने रेट में कई बार कटौती की है. साथ जियो पॉलिटिकल टेंशन भी बढ़ रहा है. जिस कारण दुनिया भर की इकोनॉमी पर असर पड़ रहा है. भारतीय रुपया अभी प्रेशर में है. रिजर्व बैंक के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं.