Home Punjab अर्जुन त्रेहन ने चंडीगढ़ की मेयर बनने पर हरप्रीत कौर बबला को...

अर्जुन त्रेहन ने चंडीगढ़ की मेयर बनने पर हरप्रीत कौर बबला को दी बधाई

बयूरो: चंडीगढ़ में आज यानी वीरवार को मेयर चुनाव सम्पन्न हुआ जिसमें भारतीय जनता पार्टी की हरप्रीत कैर बबला मेयर चुनी गई। इस पर जालंधर के युवा नेता व भाजपा से बर्खास्त अर्जुन त्रेहन ने हरप्रीत कौर बबला को बधाई दी। गौरतलब है कि अर्जुन जालंधर निगम चुनावों दौरान पार्टी से बर्खास्त किए गए थे लेकिन तब भी उन्होंने भाजपा का प्रचार कर मिसाल पेश की थी। इस बारे उन्होंने बातचीत में कहा कि भाजपा उनके खून में है। कोई उन्हें पार्टी से निकाल सकता है लेकिन पार्टी विचारधारा को उनके दिल से कैसे निकालेगा।