Home Religious बुधवार प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है, सहकर्मी खराब व्यवहार करेंगे,...

बुधवार प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है, सहकर्मी खराब व्यवहार करेंगे, नए कार्य की शुरुआत न करें, किसी से ज्यादा सलाह न लें, पढ़ें राशिफल

Rashi
Rashi

मेष राशिफल

आज किसी पुराने मामले का निपटारा हो सकता है। आप में प्रतिस्पर्धा की भावना रहेगी। विदेश में जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। धन और करियर के मामले में दिन बहुत शुभ रहने वाला है। नयी योजनाओं पर आप काम कर सकते हैं।

वृषभ राशिफल

आज आर्थिक मामलों के लिये दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभायेंगे। दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता बढ़ेगी। लेन-देन के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। परिस्थितियों का समझदारी से मुकाबला करेंगे।

मिथुन राशिफल 

आज आलस्य और प्रमाद में समय बर्बाद न करें। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। लोग आपकी भावनाओं का निरादर कर सकते हैं। प्रबन्धन से जुड़े लोगों को अपनी कमियों पर गौर करना चाहिये।

कर्क राशिफल

आज नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। आज आप काफी चुस्त-दुरुस्त रहेंगे। किसी विवाह समारोह में हिस्सा लेने के लिये यात्रा कर सकते हैं। विदेश में व्यापार कर रहे लोगों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की कुछ चिन्ता रहेगी।

सिंह राशिफल

किसी से ज्यादा सलाह न लें। चलते हुये कार्य में बाधा आ सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस समय छोटी-छोटी समस्याओं की उपेक्षा न करें वरना ये बाद में बड़ी बन सकती हैं। नये विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे।

कन्‍या राशिफल

आज काम का काफी दबाव रहेगा। इस दबाव के कारण घर में झगड़ा हो सकता है। बातचीत करते हुये शब्द चयन सही तरह से करें। अपने व्यवहार में पारदर्शिता रखें। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। प्रेमी जन को विवाह के लिये प्रपोज कर सकते हैं।

तुला राशिफल

आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। वाहन में खराबी आ सकती है। दोपहर के बाद आपका मन कुछ अप्रसन्न हो सकता है। कार्यों में जल्दबाजी करने के कारण आपको परेशानी होगी। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

वृश्चिक राशिफल

आज स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रयोग करेंगे। विद्यार्थियों को आशा के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। उच्चाधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बना सकते हैं। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज घर परिवार में सुख शान्ति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में विनम्रता बनाये रखें। पैतृक सम्पत्ति को लेकर कुछ निर्णय हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों में हाथ बटायेंगे।

मकर राशिफल

आज सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मनपसन्द भोजन का आनन्द लेंगे।

कुंभ राशिफल

आज नकारात्मक विचारों का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसीलिये सकारात्मक बने रहें। प्रेम सम्बन्धों में कुछ अनबन हो सकती है। सहकर्मियों का आपके प्रति व्यवहार खराब हो सकता है। आज नये कार्यों की शुरुआत बिल्कुल न करें।

मीन राशिफल

आज वैवाहिक सम्बन्ध काफी मधुर रहने वाले हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावनात्मक रहेंगे। उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी छवि में काफी सुधार आयेगा। सन्तान की शिक्षा पर आप अधिक ध्यान देंगे।