बयूरो: द जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी द्वारा लाजपत नगर स्तिथ रेड क्रॉस भवन में बहुत ही धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाय जाएगा। जानकारी देते हुए प्रधान मनमीत सिंह ने बताया कि झंडे को सलामी आमा आदमी पार्टी के जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाडा, मेयर वनीत धीर, चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा आदि देंगे। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी अलग अलग परफॉरमेंस देकर समारोह को चार चांद लगाएंगे।
इस बारे अधिक जानकारी देते हुए प्रेस सचिव राजीव दुग्गल ने बताया कि समारोह में करीब 10 स्कूलों के बच्चे भंगड़ा, गिद्दा आदि पेश कर देशभक्ति के रंग बिखेरेंगे। इस मौके पर समारोह के लिए सभी ओहदेदारों व सोसाइटी सदस्यों की विभिन्न ड्यूटी चिन्हित की गई। जिसको सभी ने जिम्मेदारी से निभाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राकेश गोयल, दविंदर पाल सोढ़ी, वरिंदर मलिक, जसविंदर सिंह साहनी, मोहनजीत सिंह सैनी, अरविंदर सिंह, सृष्टि राज धीमान, जगदीप सिंह नंदा, संजीव सिंह खालसा, सतपाल सिंह, परवीन चोपड़ा, सुनील चोपड़ा, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।