मेष राशि (Aries Horoscope) आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। सेहत को लेकर आज काफी सजग रहेंगे। लोग आपसे काफी कुछ सीखने का प्रयास करेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बितायेंगे। काम में आ रही रुकावटों के कारण चल रही चिंता दूर हो जायेगी। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope) आज आर्थिक लेन-देन के लिये अच्छा रहने वाला है। उच्च अधिकारियों से आपको मदद मिलेगी। अधूरे छोड़े हुये कार्यों को आज शुरू करने का प्रयास करेंगे। भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सर्द-गर्म के कारण शरीर में सूजन हो सकती है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope) आज आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह का भाव रहेगा। ऑनलाइन भुगतान के दौरान सावधानी रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियन्त्रण रखें। जीवन के प्रति सकारात्मकता बढ़ेगी। अपच के कारण एसीडिटी जैसी समस्या हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) आज आपको किसी व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार में किसी अनहोनी का भय बना रहेगा। बेकार की बहसबाजी से दूर रहें। माता-पिता का ख्याल रखें। कुछ लोग आपके स्वाभिमान को चोट पहुँचा सकते हैं।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज कार्य पूर्ण करने पर आपका फोकस रहेगा। रिटेल व्यापार के कार्यों में अच्छी प्रगति होगी। आपके ऊपर लक्ष्यों को हासिल करने का दबाव रहेगा। अनुभवी लोगों से सलाह लेना लाभप्रद होगा। कड़ी धूप के सीधे सम्पर्क में आने से बचें। सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज विवाह की चर्चा आगे बढ़ सकती है। बच्चों की सफलता से स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। धन की कमी के कारण समस्या होगी। निम्न रक्तचाप की समस्या होने की आशंका है। कारोबार में विस्तार के लिये लोन लेना पड़ सकता है।











