Home Punjab जालंधर: फिर गिरी BJP की 1 विकेट, वार्ड-85 से पार्षद ने जॉइन...

जालंधर: फिर गिरी BJP की 1 विकेट, वार्ड-85 से पार्षद ने जॉइन की AAP, नार्थ हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल Absent, पढ़ें व देखें

बयूरो: जालंधर में कल यानी 11 जनवरी को नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों की हाउस मीटिंग है और उससे पहले मेयर पद के लिए प्रबल दावेदार विनीत धीर की टीम ने नार्थ हल्के में सेंधमारी की है। जानकारी अनुसार नार्थ हल्के में पड़ते वार्ड-85 की भाजपा महिला पार्षद देविंदर पाल कौर को आम आदमी पार्टी जॉइन करवाई है। जो तस्वीर सामने आई है उसमें सीएम के ओएसडी राजबीर सिंह के अतिरिक्त राजविंदर कौर थियाडा, काकू आहलुवालिया दिखाई दे रहे हैं और ज्वाइनिंग विनीत धीर की टीम ने करवाई है। गौरतलब है कि इस मौके पर नार्थ हल्के की ज्वाइनिंग होने के बावजूद हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल नहीं दिखाई दे रहे हैं। यानी कि अनुपस्तिथ हैं। इससे तस्वीर साफ है कि विनीत धीर जस समय प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं। और जालंधर की लोकल लीडरशिप उनका साथ दे रही है।