वेस्ट का इतिहास: जिस जिस का पूर्व डिप्टी मेयर ने दिया साथ, उसी ने डुबाई उनकी लुटिया, बंटी संग हुई यार-मार
मोहिंदर भगत कहीं सुशील रिंकू से हाथ तो नहीं मिला गए, सोची समझी साजिश का शिकार हुए पूर्व डिप्टी मेयर बंटी
बयूरो: जालंधर नगर निगम चुनावों पश्चात जहां फिलहाल आम आदमी पार्टी हाउस व मेयर बनाने से अभी दूर है वहीं कई तरह के समीकरण सामने आ रहे है। कहीं पूर्व मेयर की हार की बात हो रही है तो कहीं डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी की हार की।
यहाँ आवश्यक है कि आम आदमी सरकार मे जालंधर से मंत्री मोहिंदर भगत की भी बात की जाए। जिनके हल्के में AAP के चाहे 24 में से 10 पार्षद बने हैं लेकिन उनमे अधिकतर वह है जो अपने दम पर जीते हैं, जैसे वनीत धीर, कविता सेठ, मुकेश सेठी, डा. मुनीश, हरजिंदर लाडा आदि शामिल हैं। वहीं वेस्ट में ही भाजपा 8 सीटें जीत बेस्ट रही। इसी हल्के में 1 आज़ाद व 1 बसपा उम्मीदवार भी चुनाव जीत गया।
10 पार्षद बनने के बाद भी मोहिंदर भगत कठगरे में खड़े हो रहे हैं, कि जहां AAP को क्लीन स्वीप करना चाइए वहां पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी जैसे दिग्गज हार गए क्यूंकि मंत्री मोहिंदर भगत ने सत्ता संभालते ही सिवाए आराम फरमाने के कुछ नहीं किया। जनता की सुध तक नहीं ली।
हमेश मंत्री जी बंटी को सिर्फ दिखाने के लिए अपने साथ रखते थे, लेकिन उन्हें जिता नहीं सके। मंत्री मोहिंदर भगत पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू इस कदर हावी हुए कि बंटी के गढ़ में ही अपने नजदीकी टीटू को जिता लिया। क्यूंकि बंटी को मंत्री ने सदैव साथ तो रखा लेकिन उनके कहे अनुसार न तो इलाके में कोई कार्य किया और न ही वर्करों की बात सुनी।
उपर से किसी समय नजदीकी व अब चिर प्रतिद्वंदी हरसिमरन बंटी को हरा कर मंत्री मोहिंदर भगत को ही पटखनी दी। वहीं शीतल अंगुराल अपने भाई तक को नहीं जिता सके और पार्टी में उनका कद अवश्य घटा है।
यहाँ उल्लेखनीय है कि अगर वेस्ट हलका तथा पूर्व डिप्टी मेयर हरसिमरन बंटी संबंधी इतिहास देखा जाए तो सदैव उनके साथ यार मार होती आई है। वह जिस जिस के साथ कंधे से कंधा जोड़ चलते रहे, उन्हीं ने तत्पश्चात उनकी लुटिया डुबा दी। जहां कभी सुशील रिंकू ने उन्हें नजदीक रख भीतरघात किया वहीं अब मंत्री मोहिंदर भगत इस सूची में शामिल हो गए हैं।
अगर बात करें वार्ड -50 की तो सरकार, मंत्री व प्रशासन आम आदमी पार्टी का लेकिन शराब व पैसे का खेल भाजपा कर गई। सूत्रों अनुसार यह लगता है कि आम आदमी पार्टी मेयर पद के लिए सशक्त दावेदार को जिताना ही नहीं चाहती थी।