







अब बात करें भाजपा उम्मीदवार की तो इलाके के लोग उन्हें जानते ही नहीं हैं। वहीं उनका राजनितिक वजूद क्या है, इसके बारे भी किसी को मालूम ही नहीं। जब इलाकानिवासियों को उम्मीदवार बारे मालूम ही न हो तो वह कैसे 7 दिन के चुनाव प्रचार से जीत हासिल कर सकता है, अगर कोई अचम्बा न हो जाए तो।
उपरोक्त के अतिरिक्त बात आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार अरुणा अरोड़ा की करें तो वह लगातार पिछले 3 बार से पार्षद हैं और यह उनका चौथा चुनाव है। वह मेयर पद के लिए भी दावेदार हैं। इलाके में उनकी एक्टिवनेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ऐसे में अगर सभी समीकरणो को देखें तो प्रतीत होता है कि अरुणा अरोड़ा एक तरफा जीत की ओर अग्रसर हैं।