








ब्यूरो: मेयर वनीत धीर ने आज मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर का दौरा किया और नवनिर्मित एडवांस सी.एन.सी. लैब का उद्घाटन किया। कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह, अजय गोस्वामी, सचिव डी.ए.वी. तथा विभागाध्यक्षों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि यह लैब परफेक्ट इंडस्ट्री के मालिक एम.एम. गुप्ता के सहयोग से स्थापित की गई है। परफेक्ट इंडस्ट्री द्वारा इस लैब के लिए दो कार्यशील सी.एन.सी. मशीनें दान की गई हैं। इस लैब से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को काफी लाभ होगा तथा उन्हें आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त होगा।

