








ब्यूरो: द नोबेल स्कूल, करतारपुर में इस पावन अवसर पर कन्या पूजन का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन प्रो. सी. एल. कोछड, मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर कुमार शिव कोछड, डायरेक्टर सरोज शर्मा तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर उपस्थित रहे। इस आयोजन ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत और माँ दुर्गा के दिव्य आशीर्वाद को दर्शाया।