Home Punjab पंजाब आएंगे अमित शाह 20 अक्टूबर को, पिछले 20 दिनों में दूसरा...

पंजाब आएंगे अमित शाह 20 अक्टूबर को, पिछले 20 दिनों में दूसरा दौरा, मानसा में ‘झोटा’ व गुरदासपुर में ‘विक्रमजीत’ के परिवार से करेंगे मुलाक़ात, पढ़ें व देखें

बयूरो : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आएंगे। भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने इसकी जानकारी दी है। पिछले 20 दिनों में अमित शाह का यह दूसरा पंजाब दौरा होगा। इस दौरान वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले 2 लोगों के परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनकी कथित तौर पर नशे के कारोबार का विरोध करने के चलते हत्या कर दी गई थी। जानकारी अनुसार, अमित शाह सबसे पहले मानसा जाएंगे, जहां वह परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मिलेंगे। इसके बाद वह गुरदासपुर जिले में जाएंगे और वहां विक्रमजीत सिंह के परिवार के साथ मुलाकात करेंगे। पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की हत्याओं के बाद यह दौरा राजनीतिक और सामाजिक रूप से अहम माना जा रहा है।