Home Punjab जालंधर में पंजाब बंद का असर : दुकानें व बाजार बंद, अधिकतर...

जालंधर में पंजाब बंद का असर : दुकानें व बाजार बंद, अधिकतर स्कूल कालेजों में छुट्टी, ट्रैफिक नाममात्र, ‘झोटा हत्याकांड’ के मुख्यारोपी की पत्नी भी गिरफ्तार, महिला SHO सस्पेंड, पढ़ें व देखें

बयूरो : परविंदर झोटा मर्डर के चलते पंजाब बंद का जहां प्रदेश भर में असर देखने को मिल रहा है वहीं जालंधर में भी इसका असर पड़ा है। बाजार पूर्णतः बंद पड़े हैं और ट्रैफिक भी इक्का दुक्का ही है। जालंधर में कुछ लोगों को एहतियातन डिटेन भी किया गया वहीं हाईवे पर भी कुछ लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकतर स्कूल कालेजों में भी छुट्टी ही है।इस केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मानसा के थाना सिटी 2 की SHO बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इतना ही नहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि SHO को सस्पेंड करने के बाद एक DSP पर भी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। यह भी पता चला है कि मानसा पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य आरोपी केमिस्ट अश्वनी कुमार की पत्नी नीलम रानी को भी नामजद किया है। इसके अलावा, लाडी बरनाला और विपिन गर्ग को भी केस में नामजद किया गया है।