वार्ड नंबर 2 से 2024 में पार्षद चुनाव लड़ चुके हैं विशाल रेरू
जालंधर नॉर्थ हलके में आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। भाजपा के बाद अब वार्ड नंबर 26 के रास्ता मोहल्ला निवासी समाज सेवक साहिब सहोता सैम अपने साथियों सहित पार्टी में शामिल हो गए। मेयर एवं जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज वनीत धीर और पंजाब प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाते हुए स्वागत किया। उनके साथ शुभम मल्होत्रा, राघव शर्मा, बॉबी, रजत मल्होत्रा, पवन सहोता और मुकेश हंस ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसमें जिला प्रधान अमृतपाल सिंह की अहम भूमिका रही। इस मौके पर सिमर मलिक और प्रतीक शर्मा मौजूद रहे।