बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह से दिल्ली में अश्वन भल्ला की अगुवाई में यूथ कांग्रेसियों ने मुलाक़ात की और उन्हें बधाई दी। इस बारे अश्वन भल्ला ने बताया कि इस मौके 2027 बारे चर्चा हुई। इस मौके आगामी चुनावों में यूथ को मौका देने से लेकर कांग्रेस की जीत में यूथ की अहम भूमिका तक पर विचार विमर्श हुआ। इस अवसर पर पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान शुवम शर्मा, इंचार्ज पंजाब यूथ कांग्रेस मुकेश राय, हनी जोशी, होशियारपुर जिला यूथ कांग्रेस प्रधान रोहनीश ओहरी (नोनू) आदि मौजूद थे।