जालंधर: मातृशोक डेरा राधा स्वामी (ब्यास) के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ व JETWA चेयरमैन संजीव तलवाड़ को, स्व. कृष्णा तलवाड़ का आज होगा अंतिम संस्कार, पढ़ें व देखें
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर से संबंधित डेरा राधा स्वामी (ब्यास) के जोनल सचिव सुनील तलवाड़ व जालंधर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर वेलफेयर एसोसिएशन (JETWA) के चेयरमैन संजीव तलवाड़ को शुक्रवार सुबह मातृ शोक हुआ है।
जानकारी देते हुए सुनील तलवाड़ व संजीव तलवाड़ ने बताया कि उनकी माता जी श्रीमती कृष्णा तलवाड़ पत्नी ओम प्रकाश तलवाड़ इस दुनिया को अलविदा कह कर प्रभु चरणों में विलीन हो गई हैं।
उन्होंने आगे बताया कि बिछड़ी देह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1.30 बजे मॉडल टाउन स्तिथ श्मशान घाट में किया जाएगा। शव यात्रा तलवाड़ निवास से दोपहर 1 बजे चलेगी।
इस दुख की घड़ी में गोलमाल न्यूज़ के अभिनंदन भारती, फगवाड़ा गेट मार्किट के पूर्व प्रधान जॉय मलिक सहित शहर के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संघठनों के प्रतिनिधियों ने तलवाड़ परिवार संग संवेदना व्यक्त कर स्व. कृष्णा तलवाड़ को श्रद्धांजलि भेंट की।