






ब्यूरो: जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर से लगाए गए धरने के बाद सियासत गरमा गई है। जालंधर नॉर्थ के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने कांग्रेस विधायक बावा हैनरी और उनके परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ता विकास कार्यों को लेकर धरना देना चाहते हैं तो उन्हें अवतार हैनरी के दफ्तर के बाहर धरना देना चाहिए।