






ब्यूरो: युवाओं को उनके मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने तथा विद्यार्थियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत करने के उद्देश्य से मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज, जालंधर में वोटर रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा मतदान के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान करना था।