Home Punjab जालंधर: धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार, पुलिस...

जालंधर: धूमधाम से मनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार, पुलिस द्वारा किए गए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, पढ़ें व देखें

बयूरो : विश्व भर में आज यानी शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी को लेकर जालंधर शहर में कमिश्नरेट पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा को और मजबूत कर दिया है। पुलिस ने सभी प्रमुख मंदिरों को सुरक्षा घेरे में लेते हुए पुलिस अधिकारियों को विशेष निगरानी के निर्देश जारी किए है। जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए है। इस बारे सी.पी. सतिंदर सिंह द्वारा विशेष तौर पर सभी पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि रात के समय शहर के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लें। पुलिस अधिकारी मंदिरों के आसपास तैनात पुलिस कर्मियों की मौजूदगी, आने-जाने वाले रास्तों तथा भीड़ नियंत्रण व्यवस्था की लगातार निगरानी करेंगे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए समय रहते आवश्य कदम उठाए जा सके।