यूथ कांग्रेस 2027 चुनावों में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने में निभाएगी अहम भूमिका : अश्वन भल्ला
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय भानु चिब आज यानी सोमवार को पंजाब पहुंचे जहां पंजाब के वरिष्ठ युवा कांग्रेसी नेता अश्वन भल्ला ने पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान शुवम शर्मा शुभी संग गर्मजोशी से स्वागत कर मुलाक़ात की। इस दौरान उनके साथ मुकेश राय, करणवीर सिंह ढिल्लों, हनी जोशी, लक्की संधू, अगम पराशर, जगमोहन जग्गा, कुलजीत पनवा, राहुल कालिया, अमन सलच, अमृत पल्ली आदि मौजूद रहे। इस दौरान अश्वन भल्ला ने उदय भानु चिब को आश्वास्त किया कि आगामी 2027 चुनावों में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने में यूथ कांग्रेस अहम भूमिका निभाएगी।