






बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनावों में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वकीलों की जिला बार एसोसिएशन ने पूर्ण रूप से मौजूदा प्रधान आदित्य जैन व कई पूर्व प्रधानों की मौजूदगी में प्रोग्रेसिव ग्रुप को पूर्ण समर्थन दिया। प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से जूनियर वाईस प्रेजिडेंट के पद के उम्मीदवार एडवोकेट दलजीत सिंह छाबड़ा, सचिव के उम्मीदवार विजय सहदेव व केशियर के उम्मीदवार गुरजी कोछड़ सहित एग्जीक्यूटिव सदस्य के चुनाव लड़ रहे विपन झांझी, शालीन जोशी, कैप्टेन रमन सिंह, एडवोकेट तरनजोत सिंह सिड़ाना, जसमीत छाबड़ा, मनिंदर बेदी व गगनदीप उप्पल मौजूद रहे।