Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : Junior Vice President के पद पर धीरज सेठ...

जालंधर जिमखाना चुनाव : Junior Vice President के पद पर धीरज सेठ को मिला पूर्व सचिव तरुण सिक्का सहित सुमित शर्मा, CA सलिल गुप्ता, राजू सिद्धू व राजू विर्क का साथ, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना चुनाव में माहौल लगातार हर पल गर्माता जा रहा है। जहां जॉइंट सचिव के पद पर पहले ही अचीवर ग्रुप के हरप्रीत सिंह गोल्डी निर्विरोध जीत चुके हैं वहीं अन्य पदों पर जीत हेतु 22 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।ऐसे में अगर बात सबसे अहम माने जाने वाले जूनियर उप प्रधान के पद की करें तो अचीवर ग्रुप के उम्मीदवार धीरज सेठ को पूर्व सचिव तरुण सिक्का सहित स्पोर्ट्स कारोबारी सुमित शर्मा, CA सलिल गुप्ता, राजू सिद्धू व राजू विर्क का साथ मिल गया है। सूत्रों अनुसार धीरज सेठ के लिए उक्त पांचों रसूखदार क्लब सदस्यों से मतदान की अपील कर रहे हैं जिसका सीधा फायदा धीरज सेठ को होने का अनुमान है।

तरुण सिक्का, सुमित शर्मा, CA सलील गुप्ता, राजू सिद्धू व राजू विर्क से मिले इस समर्थन को क्लब विशेषज्ञ मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं। इससे धीरज सेठ के चुनाव प्रचार को जहां गति मिली है वहीं जिमखाना क्लब से जुड़े कई साइलेंट परिवार जो बड़ी गिनती में वोट हाथ मे रखते हैं, धीरज सेठ के हक में एक्टिव हो गए हैं और उनकी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।