






7 नए चेहरों में गगनदीप उप्पल, कैप्टेन रमन सिंह, रिशु झांझी व तरनजोत सिड़ाना सबसे मजबूत
जिमखाना क्लब सदस्यों के हुए एक सर्वे में Executive Members के चुनाव को लेकर कुछ रुझान सामने आए हैं। जिसमें सबसे ज्यादा नए चेहरों की बात हो रही है। इनमें गगनदीप उप्पल सहित रिशु झांझी, कैप्टेन रमन सिंह व तरनजोत सिड़ाना को सर्वाधिक समर्थन मिल रहा है जिससे वह मजबूत दिखाई डे रहे हैं। वहीं बात करें जुबिन शिंगारी, जसमीत छाबड़ा व मनिंदर बेदी चुनाव कंपेनिंग में कहीं एक्टिव ही नहीं दिख रहे।
इसके अलावा अगर पुराने चेहरों में सबसे मजबूत उम्मीदवारों की बात करें तो सर्वे अनुसार इस सूची में मोहिंदर सिंह, शालीन जोशी, प्रो. विपन झांझी व नितिन बहल पसंद बन कर उभर रहें हैं। वहीं एम.बी बाली, अतुल तलवाड़ व राजीव बंसल को जोर का झटका धीरे से लगने के आसार बन रहे हैं।
