Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : प्रो. विपन झांझी नहीं विजय सहदेव होंगे प्रोग्रेसिव...

जालंधर जिमखाना चुनाव : प्रो. विपन झांझी नहीं विजय सहदेव होंगे प्रोग्रेसिव ग्रुप के सचिव उम्मीदवार, पढ़ें व देखें

प्रो. विपन झांझी प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर लड़ेंगे बतौर एग्जीक्यूटिव सदस्य चुनाव, निजी कारणों का दिया हवाला

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी अनुसार प्रोग्रेसिव ग्रुप ने सचिव पद के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब प्रो. विपन झांझी नहीं बल्कि विजय सहदेव इस पद पर ग्रुप के उम्मीदवार होंगे जबकि प्रो. झांझी बतौर एग्जीक्यूटिव सदस्य चुनाव लड़ेंगे। इस बारे बातचीत करते हुए प्रो. विपन झांझी ने बताया उनकी पत्नी की सेहत अचानक खराब हो गई है, जिसके चलते वह अहम माने जाने वाले सचिव पद के चुनाव के लिए प्रयास शायद न कर पाएं इसीलिए वह प्रोग्रेसिव ग्रुप की ओर से ही बतौर एग्जीक्यूटिव सदस्य चुनाव लड़ेंगे और पत्नी के ठीक होते ही अगर जिमखाना सदस्य उन पर फिर से भरोसा जताएंगे तो फिर से वह सेवा में हाजिर रहेंगे।