प्रो. विपन झांझी सेक्रेटरी, जूनियर उपप्रधान दलजीत छाबड़ा, जॉइंट सचिव अनु माटा, व केशियर पद के लिए मेजर कोछड़ होंगे उम्मीदवार
एग्जीक्यूटिव टीम में शालीन जोशी, निशा बजाज, गगन उप्पल, तरनजोत सिंह सिडाना, कैप्टेन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा, मनिंदर सिंह शामिल
बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर शहर के प्रख्यात जिमखाना क्लब चुनावों में प्रोग्रेसिव ग्रुप एक्टिव हो गया है। प्रेस वार्ता कर सरप्रस्त प्रिया रबड़ परिवार के अतिरिक्त संदीप बहल कुक्की, कमल शर्मा कोकी, तिवारी जी, पेंटा जी, पप्पू खोसला आदि की अध्यक्षता में आगामी चुनावों के लिए चुनाव लड़ने वाली टीम का ऐलान कर दिया गया है। सेक्रेटरी के पद के लिए प्रो. विपन झांझी, जूनियर उपप्रधान के पद पर दलजीत सिंह छाबड़ा, जॉइंट सचिव के लिए अनु माटा तथा केशियर के लिए मेजर कोछड़ उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं एग्जीक्यूटिव टीम में शालीन जोशी, निशा बजाज, गगन उप्पल, तरनजोत सिंह सिडाना, कैप्टेन रमन सिंह, जसमीत छाबड़ा, मनिंदर सिंह शामिल किए गए हैं।