Home Entertainment जालंधर जिमखाना चुनाव : 30 अगस्त को मतदान, आज से 22 अगस्त...

जालंधर जिमखाना चुनाव : 30 अगस्त को मतदान, आज से 22 अगस्त तक नामांकन, RO के जारी किए आदेश, तहसीलदार-1 बनी ARO, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर जिमखाना क्लब के चुनावों की आखिर अधिकारिक घोषणा हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी शुभी आंगरा ने आदेश जारी करते हुए तहसीलदार-1 सुमनदीप कौर को जिमखाना क्लब, जालंधर चुनावों के लिए असिस्टेंट रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। जारी निर्देश अनुसार मतदान 30 अगस्त को निर्धारित किया गया जिसमें 4000 से अधिक मतदाता क्लब विकास हेतु नई टीम का चुनाव करेंगे। उक्त चुनावों के लिए नॉमिनेशन आज यानी सोमवार 17 अगस्त से ही आरम्भ होंगे। नामांकन 22 अगस्त तक जारी रहेंगे। इसके लिए समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निश्चित किया गया है।

गौरतलब है कि अचीवर ग्रुप ने उक्त चुनावों के लिए ऊपरी 4 पदो सहित 10 एक्सेक्यूटिव पैनल घोषित कर दिया है। वहीं प्रोग्रेसिव ग्रुप के कुछ पदाधिकारी फिलहाल अचीवर का समर्थन करते हुए अगर कोई चुनाव लड़ना चाहता है तो उसका स्वागत करने का ऐलान कर चुके हैं। अगर जमीनी बात करे तो सचिव पद पर विजय सहदेव, माइकल ओहरी व राजू विर्क चुनाव लड़ते देखे जा सकते हैं। वहीं हरप्रीत गोल्डी को जॉइंट सचिव के पद पर अनु माटा मुकाबला देती दिख सकती हैं। वहीं केशियर पद पर सौरभ खुल्लर को मेजर कोछड़ टककर देते दिख सकते हैं। वहीं जूनियर उपप्रधान पद पर भी मुकाबला देखने को मिल सकता है। एग्जीक्यूटिव पदो पर भी अचीवर के ऐलाने 10 से अधिक उम्मीदवार देखने को मिल सकते हैं।