Home Entertainment जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया...








ब्यूरो: जिला बार एसोसिएशन, जालंधर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदित्य जैन के नेतृत्व में तथा सचिव रोहित गंभीर के संचालन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई तथा देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे वीर सैनिकों को नमन किया गया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि एक स्वतंत्र देश के नागरिक होने के साथ-साथ कानूनी बिरादरी के सदस्य के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम संविधान, न्याय, लोकतंत्र और कानून के शासन के मूल्यों को मजबूत करने में अपना योगदान दें।
समारोह के दौरान जिला बार एसोसिएशन में नए शामिल हुए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र (Certificate of Membership) भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर नए सदस्यों को जालंधर बार के गौरवशाली इतिहास, इसकी परंपराओं और बार के वरिष्ठ सदस्यों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।