







ब्यूरो: मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में नए सत्र 2026–27 के इंडक्शन कार्यक्रम की शुरुआत 30 जुलाई 2026 को कॉलेज के ऑडिटोरियम में पवित्र हवन यज्ञ के साथ हुई। इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जग़रूप सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें कॉलेज जीवन का भरपूर लाभ उठाने, अनुशासन बनाए रखने, अपने कौशल का विकास करने तथा अकादमिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इंडक्शन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर, नियमों, विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। लेक्चरर अभिषेक शर्मा ने विद्यार्थियों को NCC में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। लेक्चरर प्रभुदयाल ने DCM क्लब के बारे में जानकारी दी, जबकि लेक्चरर प्रीत कवल ने विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।