Home Entertainment जालंधर: जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज...

जालंधर: जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार, गेम्स, झूला, मेहंदी, सरप्राइज और आकर्षक पुरस्कारों से सजा तीज समारोह, पढ़ें व देखें

बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जिला बार एसोसिएशन जालंधर की महिला अधिवक्ताओं द्वारा होटल एम्बेसडर में तीज का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी सोनालिका तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स अमानत भगत, पायल हीर और नेहा अत्री के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की बड़ी संख्या में महिला सदस्य तथा बार की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिला अधिवक्ताओं ने तीज के पारंपरिक माहौल का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल, प्रतियोगिताएं, सरप्राइज गेम्स और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं।

प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 2,000 रूपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,500 रूपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,000 रूपए के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को विभिन्न डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सबसे पहले पहुंचने वाली प्रथम 50 महिला सदस्यों को 800 रूपए मूल्य के पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रदान किए गए। पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्राप्त करने वाली सदस्यों में जसप्रीत, हरप्रीत, पायल, बेबी, मनिंदर, नेहा कुमारी, सिमरन, नवनीत कौर, किरती, दामिनी अग्रवाल, कविंदर कौर, संगीता, बलजीत कौर, रोहिणी, कुलविंदर कौर, शांति, निकिता, अजीत कौर, रानी, पंजान, गगनदीप, कोमल, पवलीन, पमकी कौर, पिंकी सोनी, रमा, माहिका, बीना कश्यप, आशिमा, नेहा गुलाटी, विशुला, लवप्रीत कौर, सुषमा रानी, अमनदीप कौर, नवनीत कौर, रैहाना, हरदीप कौर, मनीष कौर, अमृता, मंदीप कौर, हिमांशु रानी, शिवानी, नवप्रीत कौर, कंचन कोटाला, अमीषा, मंदीप कौर, मनोरमा, अनु सोढ़ी, नवजोत कौर तथा रुपिंदर कौर शामिल रहीं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में एडवोकेट अनु सोढ़ी, अमीषा, नैन्सी, नवप्रीत कौर, नवरीत कौर, सीमा, साक्षी दुग्गल, रोहिणी, कैलाश दुआ, प्रभजोत, दामिनी, वीणा, भगवजोत, साक्षी कैंथ, संगीता सोनी, सुषमा, अमनदीप कौर, कोमल, शशि कटारिया, रुपिंदर मलतानी, नवनीत, दीपिका दुग्गल, मनोरमा तथा वसुदेश कुमारी विजेता रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया।

प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली विजेता महिला सदस्यों को विशेष स्किन केयर उत्पाद उपहार दिए गए। इसके अलावा 11 अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिला सदस्यों को निःशुल्क चेकअप तथा रियायती दरों पर उपचार के कूपन भी प्रदान किए गए।तीज के पारंपरिक उत्सव को और खास बनाने के लिए सभी महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क मेहंदी की व्यवस्था की गई। वहीं, तीज के पारंपरिक उत्सव के लिए खूबसूरत झूला (पिंग) भी रखा गया। झूले ने कार्यक्रम में पंजाबी संस्कृति और तीज के पारंपरिक रंग को और जीवंत कर दिया। महिला सदस्यों ने झूले का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम में भाग लेने वाली महिला अधिवक्ताओं में मधुरचना, महक शर्मा, एकांक्षा गौतम, रवीना सेठी, पिंकी सोनी, शिवानी, बीना कश्यप, कनिका जैन, महिक गगनेजा, अनूप्रिया राय, अलीशा अरोड़ा, नेहा चीमा, आशिमा, मनवीर कौर, अमृता, मनिंदर कौर, अमीषा, कुलविंदर कौर, दीपिका, अंजली विर्दी, बलविंदर, बलजीत, मधु बाला, अमनदीप कौर, सुखमनप्रीत कौर तथा हीना भी शामिल रहीं।

महिला अधिवक्ताओं ने बातचीत के दौरान कहा कि रोजमर्रा की दिनचर्या में सभी महिला वकील अदालत में अपने-अपने पेशेवर कार्यों में व्यस्त रहती हैं और वकीलों की ड्रेस के कारण लगभग पूरा साल ब्लैक एंड व्हाइट रंगों में ही गुजरता है। ऐसे में जिला बार एसोसिएशन जालंधर की पुरानी और खूबसूरत परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष कार्यकारिणी समिति की ओर से तीज का त्योहार बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि तीज के इस विशेष अवसर पर सभी महिला सदस्य अपने व्यस्त पेशेवर जीवन से कुछ समय निकालकर रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर एक साथ एकत्रित होती हैं, झूला झूलती हैं, गीत-संगीत और खेलों का आनंद लेती हैं तथा पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाती हैं। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का अवसर देता है, बल्कि पंजाबी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का भी माध्यम है।

महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन जालंधर की कार्यकारिणी समिति द्वारा हर वर्ष इस परंपरा को कायम रखना सराहनीय है। इस तरह के आयोजन सभी महिला सदस्यों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, खुशियां साझा करने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. शेली धूपर, डॉ. वनीता खन्ना, पालवी जैन तथा एडवोकेट सोनिया वासुदेव ने अपनी भूमिका निभाई।

आयोजकों ने सभी महिला सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, निर्णायकों तथा कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जिला बार एसोसिएशन के सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढ़ाते हैं।