







बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : सावन के पावन माह में महिलाएं तीज का त्यौहार बहुत उत्साह से मनाती हैं। इसी को देखते हुए पिछले 8 वर्षों से ख्वाइश इवेंट की रिम्पी कक्कड़ द्वारा तीज का त्यौहार ‘तीज मजाजना दी’ आयोजित किया जा रहा है। और हर साल की तरह इस बार भी सीजन-8 का आयोजन होटल सुख महल में किया जा रहा है। इसको लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।