







बयूरो : यूथ कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ स्तिथ पंजाब विधानसभा का घेराव किया गया जिस दौरान जहां IYC प्रधान उदय भानु चिब पहुंचे वहीं जालंधर से अश्वन भल्ला की अगुवाई सैंकड़ों यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया और सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इस बारे अश्वन भल्ला ने कहा कि वह कांग्रेस के सभी कार्यक्रमों में सदा भागीदारी करते हैं और भविष्य में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।