Home Punjab जालंधर से अश्वन भल्ला की अगुवाई में यूथ कांग्रेसी वर्कर पहुंचेंगे चंडीगढ़...

जालंधर से अश्वन भल्ला की अगुवाई में यूथ कांग्रेसी वर्कर पहुंचेंगे चंडीगढ़ में होने वाले ‘नौजवानों की ललकार’ कार्यक्रम में, पढ़ें व देखें

बयूरो : यूथ कांग्रेस की ओर से आगामी 5 अगस्त को सुबह 11 बजे प्रधान शुभम शर्मा शुभी की अगुवाई में ‘नौजवानो की ललकार’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में जालंधर से अश्वन भल्ला की अगुवाई में सैंकड़ों युवा चंडीगढ़ शामिल होने पहुंचेंगे। इस बारे आज जालंधर पहुंचे इंचार्ज मोहित राय व अश्वन भल्ला की अध्यक्षता में मीटिंग भी आयोजित की गई। इस मौके पर हनी जोशी, लक्की संधू, बलप्रीत रोजर, कुलबिंदर बोलींना, हिमत संघा, राकेश चांदपुर आदि मौजूद रहे।