








बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : जालंधर से संबंधित पेट्रोल पंप कारोबारी गुरमीत सहगल उर्फ़ मोंटी सहगल को फेडरेशन ऑफ आल इंडिया पेट्रोलियम ट्रेडर्स ने राष्ट्रीय स्पोकस्पर्सन नियुक्त किया है। इस बारे मोंटी सहगल ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बधवार का धन्यवाद करते हैं और उन्होंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह इस महत्पूर्ण जिम्मेदारी को निःस्वार्थ ढंग से निभाने का प्रयास करेंगे। इस बारे मोंटी सहगल ने बातचीत दौरान बताया कि वह पिछले लम्बे समय से पेट्रोल पंप कारोबारियों के हक में व उनकी समस्याओं को लेकर निडरता व बेबाकी से प्रयासरत रहे हैं। ऐसे ही भविष्य में भी इस जिम्मेवारी की नैतिकता को देखते हुए वह बखूबी निभाएंगे।