









ब्यूरो: शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल करते हुए सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मकसूदां ने मूक-बधिर एवं वाणी बाधित व्यक्तियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित संकेत पहचान प्रणाली विकसित की है। यह आधुनिक प्रणाली हाथों के संकेतों को रियल टाइम में पहचानकर उन्हें तुरंत लिखित शब्दों और आवाज़ में परिवर्तित करती है, जिससे संवाद आसान और प्रभावी बन जाता है।