











ब्यूरो: जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन एवं सचिव एडवोकेट रोहित गंभीर की अध्यक्षता में एल.ए.डी.सी. (Legal Aid Defence Counsel) नीति के विरोध में चल रही भूख हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रही। बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट आदित्य जैन ने बताया कि संयुक्त संघर्ष समिति के निर्णयानुसार पिछले 15 दिनों से पूरे पंजाब में अधिवक्ताओं द्वारा “नो वर्क” आंदोलन चलाया जा रहा है तथा अब आंदोलन के अगले चरण के रूप में भूख हड़ताल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा भविष्य में जो भी निर्णय लिया जाएगा, जिला बार एसोसिएशन, जालंधर उसी के अनुरूप अपनी आगामी रणनीति तय करेगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं का यह संघर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है।