










बयूरो (गोलमाल न्यूज़) : आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल चुनाव क्षेत्र के इंचार्ज नितिन कोहली ने आज उन मेहनती पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी, जिन्हें पंजाब सरकार ने अलग-अलग वेलफेयर बोर्ड में अहम ज़िम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी नियुक्त चेयरमैन अपनी-अपनी सोसाइटियों की भलाई और पार्टी की मजबूती के लिए पूरी लगन से काम करेंगे।