









बयूरो : कपूरथला नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के गत 8 जुलाई को हुए चुनाव को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। जानकारी अनुसार चुनाव परिणाम पर अंतरिम रोक लगा दी गई है। साथ ही माननीय कोर्ट ने चुनाव की हुई वीडियोग्राफी की फॉरेंसिक जांच करवाने के भी आदेश दिए हैं। इसके अतिरिक्त अगली सुनवाई तक नगर निगम का प्रशासनिक कामकाज कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर को सौंपने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि उक्त आदेश चुनाव प्रक्रिया को चुनौती देने वाली दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया है।